दिल्ली: कोर्ट से हरियाणा के सीएम खट्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, भाजपा सदस्यों को भड़काने का आरोप
अधिवक्ता अमित साहनी द्वारा दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री और भाजपा नेता का एक विवादित वीडियो प्रकाश में आया है। यह वीडियो तीन अक्तूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास पर हुई भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित रूप से अपराधियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
अधिवक्ता अमित साहनी द्वारा दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री और भाजपा नेता का एक विवादित वीडियो प्रकाश में आया है। यह वीडियो तीन अक्तूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास पर हुई भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का बताया जा रहा है।
याचिका में दावा किया गया कि वीडियो में मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ताओं को कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ अपराधियों का इस्तेमाल करने और उत्तर व पश्चम हरियाणा के प्रत्येक जिला में 500-600-1,000 कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए भड़का रहे हैं। वीडियो में वे कार्यकर्ताओं को लाठियां, जेल जाने को तैयार रहने के लिए कह रहे हैं, जिससे वे बड़े नेता बनेंगे।
याचिका पर गुरुवार को एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता की अदालत में सुनवाई हो सकती है। याचिका में आरोप लगाया गया कि खट्टर ने धारा 153 (दंगा फैलाने के लिए भड़काने), 153-ए (धर्म, मत, जन्मस्थान, आवास के आधार पर विभिन्न संगठनों में दुश्मनी को बढ़ावा देने) और 505 (सार्वजनिक शांति बिगाड़ने वाले बयान देने) के तहत अपराध किया है। याचिका में कोर्ट से खट्टर को समन भेजने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही याचिका में संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है।