फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Platform screen doors to be installed at all stations of Delhi Metro Phase-IV

Delhi Metro: मेट्रो फेज चार के सभी स्टेशनों पर लगेंगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, सीसीटीवी से लैस होगी लिफ्ट

Fri, 07 Jul 2023 08:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 08:37 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो ने स्टेशनों पर होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए अहम कदम उठाया है। मेट्रो ने कहा कि फेज चार में सभी स्टेशनों में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे। जो मेट्रो रेल के आने पर ही खुलेंगे।

विज्ञापन
Platform screen doors to be installed at all stations of Delhi Metro Phase-IV
दिल्ली मेट्रो - फोटो : जी पाल

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना में आने वाले सभी स्टेशनों में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे। इसमें तीनों कॉरिडोर एयरोसिटी-तुगलकाबाद, मुकुंदपुर-मौजपुर और आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम के 18 भूमिगत स्टेशनों पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की तर्ज पर 2.15 मीटर ऊंचाई के पीएसडी लगेंगे। इसके साथ 28 एलिवेटेड स्टेशनों पर पिंक, मजेंटा और येलो लाइन के स्टेशनों की तरह आधी ऊंचाई के स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन

इन 46 स्टेशनों में यात्रियों को तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। इससे मेट्रो रेल के सामने न तो कोई छलांग लगा पाएगा और न ही मेट्रो के गेट के सामने अवरुद्ध उत्पन्न कर सकेगा। इसके अलावा इन स्टेशनों में सीसीटीवी से लैस व अधिक क्षमता वाली लिफ्ट होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के साथ ही खुलेंगे स्क्रीन डोर
मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो के अधिकतर स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर नहीं लगे हैं। इससे कई बार यात्री मेट्रो के आगे छलांग लगाने की कोशिश कर चुके हैं। इससे मेट्रो बाधित हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यह योजना बनाई है। पीएसडी मेट्रो ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच कांच की दीवार के रूप में बैरियर का काम करता है।

विज्ञापन

इसमें स्टेशन में मेट्रो के आने पर ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो गेट के साथ ही प्लेटफॉर्म पर लगे स्क्रीन डोर भी खुलेंगे। पीएसडी बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी मदद करेगी। यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे खुलने के सटीक स्थान के बारे में पता होता है और वे उसी के अनुसार कतार में लग सकते हैं। इससे मेट्रो के चलने के बाद यात्रियों को गेट में फंसने की चिंता भी नहीं सताएगी। वहीं, मेट्रो में यात्रियों के चोटिल होने का खतरा भी कम होगा। फेज-4 के शेष स्टेशनों पर भी कम ऊंचाई के पीएसडी लगेंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका मिल सके। भूमिगत 18 स्टेशनों में मेट्रो रेल कुल 28 किलोमीटर का सफर तय करेगी।  

सीसीटीवी से लैस होगी लिफ्ट
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेज चार में आने वाले स्टेशनों में लिफ्ट की क्षमता अधिक होगी। इसमें एक साथ 20 से अधिक लोग आ-जा सकते हैं। इसके साथ ही इन स्टेशनों में लिफ्ट भी सीसीटीवी से लैस होंगी। मौजूदा समय में कई मेट्रो स्टेशन में क्षमता के मुकाबले कम लिफ्ट हैं। इससे कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेट्रो ने 37 मेट्रो स्टेशनों में नई लिफ्ट लगाई हैं। इसमें मुंडका, आरके आश्रम, राजौरी गार्डन, पीतमपुरा, करोल बाग समेत कई स्टेशन शामिल हैं। इससे खासकर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, पुराने और नए स्टेशनों के बीच सभी स्थानों पर कनेक्टिविटी 200 मीटर से कम होगी और यात्रियों के लिए एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में जाना आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed