Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pitbull attacks child, bites off ear, owner arrested

Delhi News: पिटबुल ने हमला कर बच्चे का कान काटा, मालिक गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Pitbull attacks child, bites off ear, owner arrested
पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के प्रेमनगर में रविवार शाम पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे का कान काट लिया। शरीर के अन्य हिस्से को भी बुरी तरह से नोच डाला। पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमनगर तीन के विनय एन्क्लेव निवासी छह साल का देवांग अपने अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उसके पड़ोसी राजेश पाल का कुत्ता पिटबुल घर से बाहर निकला। कुत्ते ने देवांग पर हमला कर दिया। बच्चा खुद को बचाने के लिए गली में दौड़ा। इस दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने उसके दाहिने कान को काट लिया। देवांग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहिणी सेक्टर छह के एक निजी अस्पताल से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवांग के पिता दिनेश एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजेश पाल का बेटा सचिन करीब करीब डेढ़ वर्ष पहले कुत्ते को लाया था। अभी सचिन हत्या प्रयास के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed