फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pg and flat owners are pressurizing students to give rent

लॉकडाउन 4.0 : डीयू छात्रों का आरोप, पीजी और फ्लैट मालिक किराये के लिए बना रहे दबाव

Fri, 22 May 2020 10:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
pg and flat owners are pressurizing students to give rent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को पीजी और फ्लैट मालिक परेशान कर रहे हैं। छात्रों से जबरन किराया वसूला जा रहा है। इस संबंध में कुछ छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) पदाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पदाधिकारियों ने पीजी मालिकों से बात कर जबरन किराया वसूलने का विरोध किया।

विज्ञापन


छात्रों के अनुसार लॉकडाउन के समय में भी पीजी मालिक किराये को लेकर उन्हें धमकी तक दे रहे हैं। ऐसे में छात्र संघ ने फ्लैट और पीजी मालिकों से अनुरोध किया है कि छात्रों के समक्ष इस समय अन्य बड़ी समस्याएं हैं। उनसे सहानुभूति पूर्ण व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन


डूसू उपाध्यक्ष प्रदीप तंवर ने बताया कि कमलानगर, लाजपत नगर जैसी जगहों पर बड़ी संख्या में छात्र पीजी, फ्लैट में रहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ किराया संबंधी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हैं। छात्रों व पीजी मालिकों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम छात्रों पर किराया संबंधी दबाव नहीं बनने देंगे। उनका सामान भी सुरक्षित रहे, यह भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed