फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Petition filed for seeking second dose of Covaxin instead of Covishield

कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मांग को लेकर याचिका दायर

Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Petition filed for seeking second dose of Covaxin instead of Covishield
नई दिल्ली। कैंसर के मरीज अधिवक्ता ने कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति ने सरकार को इस मामले में पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 28 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

यह याचिका अधिवक्ता मधुर मित्तल ने दायर की है। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसकी थेरेपी चल रही है। उसे अब बीमारी के अगले इलाज के लिए अमेरिका जाना है। उसके लिए उसे वैक्सीन की दोनो डोज लगवानी जरूरी है।
विज्ञापन

याची ने कहा कि उसने पहले कोविशील्ड की डोज 13 मार्च 21 को लगवाई थी लेकिन रियेक्शन होने पर उसे पांच दिन अस्पताल में रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे अब वैक्सीन की दूसरी डोज कोवाक्सीन लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने कहा कि उसने सरकार की साइट पर जाकर दूसरी डोज के लिए कोवाक्सीन के लिए आवेदन करने का प्रयास किया लेकिन पंजीकरण से इनकार कर दिया गया। सरकार की साइट में बताया गया कि जिस वैक्सीन की पहली डोज ली गई है दूसरी डोज भी वही लगाई जाएगी। उन्होंने कहा सरकार विज्ञापनों के जरिये सभी को दोनों डोज लगवाने के लिए कह रही है लेकिन दूसरी डोज के लिए इस प्रकार से मना कर रही है।

उन्होंने कहा कई मामलों में ऐसा सामने आया है कि जहां एक कंपनी की वैक्सीन के बाद दूसरी कंपनी की डोज लगाई गई है तो बेहतर नतीजे सामने आए हैं। ऐसे में सरकार को निर्देश दिया जाए कि उसे कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मंजूरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed