{"_id":"65116b03a377bc5906025d41","slug":"person-narrowly-escaped-death-while-moving-train-at-ghaziabad-railway-station-viral-video-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री की बची जान, ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा बैलेंस.... ऐसे बची जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री की बची जान, ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा बैलेंस.... ऐसे बची जिंदगी
Mon, 25 Sep 2023 04:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:42 PM IST
सार
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक शख्स की जान चली जाती। लेकिन समय रहते हुए आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता की वजह से उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कहते हैं जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय... यह कहावत आपने और हमने बहुत बार सुनी होगी। ऐसा ही एक चमत्कार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हुआ। जब चलती हुई ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री की जान बाल-बाल बच गई। हादसा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ही हुआ है। जिसका वीडियो भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन स्टेशन से धीरे धीरे चल रही है। इसी दौरान कुछ लोग ट्रेन से उतर और चढ़ रहे हैं। वहीं इसी दौरान एक शख्स का ट्रेन के गेट पर बैलेंस बिगड़ जाता है। तभी मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे बाहर की तरफ खिंचते हैं। कुछ लोग ट्रेन के गेट पर यात्री को बाहर की तरफ खिंच रहे हैं तो वहीं मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस का जवान भागते हुए आता है और यात्री को ट्रेन के अंदर आने से बाहर की तरफ खिंचता है। सभी लोग इस शख्स को बचा लेते हैं। एक जवान पहले से ही इस शख्स की मदद कर रहा होता है। इस शख्स को आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता की वजह से बचाया जा सका।
विज्ञापन