फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Permission to link flats in DDA scheme

Delhi : डीडीए स्कीम में फ्लैटों को आपस में जोड़ने की अनुमति, प्राधिकरण को उम्मीद- आकर्षित होंगे ग्राहक

Mon, 03 Jul 2023 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 06:46 AM IST
सार

इस तरह आवेदकों को उनके फ्लैट का आकार बढ़ाने की छूट मिल गई है। यह नियम सभी स्थानों पर और सभी प्रकार के फ्लैटों पर लागू होगा। 

विज्ञापन
Permission to link flats in DDA scheme
DDA

विस्तार

डीडीए ने पहले आओ पहले पाओ हाउसिंग स्कीम में दो फ्लैटों को आपस में जोड़ने की अनुमति प्रदान की है। इस तरह आवेदकों को उनके फ्लैट का आकार बढ़ाने की छूट मिल गई है। यह नियम सभी स्थानों पर और सभी प्रकार के फ्लैटों पर लागू होगा। 

विज्ञापन


डीडीए का मानना है कि इस प्रावधान के बाद उसके फ्लैट खरीदने के लिए आकर्षित होंगे। डीडीए के अनुसार, पहले आओ पहले पाओ हाउसिंग स्कीम में आवेदक द्वारा एक साथ सटे हुए दो फ्लैट खरीदने पर आवश्यक संरचनात्मक मंजूरी की शर्त पर वह उन दोनों फ्लैटों के बीच की  दीवार में एक दरवाजा खोलकर दोनों फ्लैटों को आपस में जोड़ सकता है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यदि किसी आवेदक के पास पहले ही पिछली स्कीम का कोई फ्लैट है और उसके अब उससे सटा हुआ फ्लैट खरीदने की स्थिति में भी यह नियम उस मामले में भी लागू होगा। डीडीए ने पहले आओ पहलेे पाओ स्कीम के तहत विभिन्न स्थानों में सभी श्रेणियों के 5500 से अधिक फ्लैटों के लिए 30 जून से आवेेदन मांगने की प्रक्रिया आरंभ कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत 10 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते है। डीडीए ने नरेला, सिरसपुर, रोहिणी, लोकनायक पुरम में एक बीएचके फ्लैट, नरेला और द्वारका में दो बीएचके फ्लैट, जबकि जसोला में तीन बीएचके फ्लैट ऑफर किए हैं। इस स्कीम तहत अब तक लगभग 4000 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed