फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People outraged over Harassment of a girl in Delhi lay siege to police outpost

बच्ची से यौन शोषण पर भड़के लोग: दिल्ली के किशनगंज में पुलिस चौकी का घेराव, आरोपी को फांसी देने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
सार

दिल्ली के किशनगंज इलाके में छह साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय अंकित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
People outraged over Harassment of a girl in Delhi lay siege to police outpost
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के किशनगंज इलाके में छह साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय अंकित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग 6 साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ सिद्धीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किशनगंज इलाके में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करते हुए पकड़ा है।आरोपी की पहचान किशनगंज के ही रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा। वहीं, पुलिस टीम ने उस स्थान का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है, जहां घटना होने का आरोप है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। बच्ची की मेडिकल जांच और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी को किशनगंज इलाके से उस समय पकड़ा गया जब वह नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed