फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People of Delhi will be able to travel again in double decker buses after 30 years.

Delhi : 30 साल बाद डबल डेकर बसों में फिर सफर कर सकेंगे दिल्ली के लोग, चुनिंदा मार्गों पर दौड़ेंगी

Thu, 12 Jan 2023 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 04:08 AM IST
सार

करीब 30 साल बाद एक बार फिर दिल्लीवासियों को दोबारा डबल डेकर बसों में सफर का मौका मिलेगा। परिवहन विभाग ने 25 ऐसी डबल डेकर बसों का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बस सेवा की शुरुआत की योजना है।

विज्ञापन
People of Delhi will be able to travel again in double decker buses after 30 years.
डबल डेकर बस demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 30 साल बाद एक बार फिर दिल्लीवासियों को दोबारा डबल डेकर बसों में सफर का मौका मिलेगा। परिवहन विभाग ने 25 ऐसी डबल डेकर बसों का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बस सेवा की शुरुआत की योजना है। कुछ दिन पहले उपराज्यपाल ने समीक्षा बैठक में डबल डेकर बसें चलाने के लिए संभावनाएं तलाशने का निर्देश के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। 1970 के दशक में दिल्ली की सड़कों पर डबल डेकर बसों की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में दो डेक में चालक की केबिन, यात्रियों से अलग होती थी।

विज्ञापन


ये  ट्रेलर बसों के नाम से मशहूर थीं। कुछ साल बाद बदलाव के बाद 1982 में 20 डबल डेकर बसें श्रीनिवासपुरी डिपो (ओखला-1) डिपो से अलग-अलग रूट पर चलाई गईं। इनमें मुद्रिका, लाल किला से प्रेस एन्क्लेव सहित दूसरे मार्गों पर डबल डेकर बसें 1990 के दशक की शुरुआत तक चलती रहीं। लेकिन बदलते समय में इसकी कम होती उपयोगिता और रिंग रोड पर बने पुल और फुटओवर ब्रिज की ऊंचाई के कारण इसे बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 25 डबल डेकर बसों का प्रस्ताव परिवहन मंत्री को भेजा है। इसके लिए संभावित रूट भी बताए गए हैं ताकि देश विदेश के मेहमानों को दिल्ली में भी विश्वस्तरीय परिवहन सुविधाएं मिल सके। इससे पहले दिल्ली की तमाम बसों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की भी सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसकी मंजूरी मिलते ही जल्द से जल्द डबल डेकर बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनिंदा मार्गों पर ही चलेंगी 
डीटीसी की मुद्रिका (डबल डेकर) बसें पहले लाजपत नगर से कश्मीरी गेट के बीच चलती थीं। लाल किला के पीछे सलीमगढ़ ब्रिज की कम ऊंचाई होने की वजह से बसें कश्मीरी गेट से दोबारा लाजपत नगर के लिए लौट जाती थीं। मुद्रिका बसें रिंग रोड पर एक ही तरफ की सड़क से घूमती हुई दोबारा वहीं लौटती है। लेकिन पुल होने की वजह से केवल सिंगल स्टोरी बसें ही इस रूट पर चल सकती हैं। माना जा रहा है कि जी-20 से पहले डबल डेकर बसों को केवल उन मार्गों पर चलाया जाएगा  जिन रास्ते पर कम ऊंचाई के फुटओवर ब्रिज या पुल नहीं हैं।


बस में पहले होते थे दो कंडक्टर
डीटीसी की डबल डेकर बसों में पहले दो कंडक्टर होते थे। दोनों फ्लोर पर यात्रियों को बैठने की इजाजत थी। यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत नहीं हो इसलिए अलग अलग डेक के लिए कंडक्टर होते थे। इससे यात्रियों को सहूलियत होती थी। डीटीसी की डबल डेकर बसों की उपरी मंजिल पर किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं थी। संतुलन ना बिगड़े इसलिए केवल निचली मंजिल पर यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की इजाजत थी।डीटीसी की डबल डेकर बसों के चलने के दौरान एक भी बार बस नहीं पलटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed