फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   people not using public transport

कोरोना का डर : सार्वजनिक वाहनों में सफर करने से कतराने लगे हैं लोग

Wed, 18 Mar 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
people not using public transport
कोरोना के डर से लोग सार्वजनिक वाहनों से सफर करने से कतराने लगे हैं। इस वजह से मेट्रो यात्रियों की संख्या में औसतन रोज 10 लाख की कमी आई है जबकि बसों में तीन लाख। मेट्रो में फरवरी माह की तुलना में 18 फीसदी तक की कमी आई है जबकि डीटीसी और क्लस्टर बसों सहित अन्य सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाले 20 फीसदी तक कम हो गए हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या में आई कमी पर अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। लेकिन उनकी दलील है कि यात्रियों की कम होती संख्या के पीछे शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश, घर से काम करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन सहित अन्य वजहें हैं।
विज्ञापन

फरवरी में मेट्रो में रोज औसतन 57.13 लाख लोगों ने यात्राएं की जबकि 15 मार्च तक यह आंकड़ा 46.53 लाख औसतन रोज दर्ज किया गया। औसतन मेट्रो में यात्रा की संख्या में 10 लाख तक की कमी आ गई है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक संख्या में कमी के कई कारण हैं। कोरोना संक्रमण सहित पिछले महीने के दौरान कई और वजह से यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

उधर, डीटीसी में भी यात्रियों की संख्या रोजाना करीब तीन लाख तक कमी आई है जबकि क्लस्टर बसों में इससे अधिक की कमी आई है। डीटीसी बसों में रोज औसतन 32 लाख लोग सफर करते है, लेकिन पिछले 10 दिनों के दौरान यात्रियों की संख्या में रोजाना तीन लाख तक की कमी आई है। क्लस्टर के बेड़े में नई बसों के शामिल होने की वजह से औसत कमी और भी अधिक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को सैनिटाइज करने से अधिक भीड़ से बचना जरूरी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मेट्रो, डीटीसी, क्लस्टर बसों के अलावा कैब, ऑटो सहित सभी वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सफर के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए न तो बसों और न ही मेट्रो के अंदर सैनिटाइजर का इंतजाम है। किसी भी वाहन में संक्रमित व्यक्ति की पहचान के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed