दिल्ली में लॉकडाउन: घोषणा होते ही ठेकों पर जुटी भीड़, महिला बोलीं- इंजेक्शन नहीं शराब से होगा फायदा
एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब के ठेकों पर जुटे लोग। कोई बोतलें तो कोई खरीदता दिखा पेटियां। आज रात से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा लॉकडाउन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सोमवार रात से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। आज दोपहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। बस घोषणा होने की देर थी कि शराब के ठेकों पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसी होड़ में लगा रहा कि किसी तरह जरूरत भर बोतलें मिल जाएं।
भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कोविड नियम तो दूर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक को भूल गए। कोरोना के इस रफ्तार के बावजूद ठेकों पर कोरोना के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। गोल मार्केट इलाके में तो भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को क्राउड मैनेजमेंट करना पड़ रहा है।Delhi: People gather in large numbers outside a liquor shop in Khan Market; social distancing norms flouted.
Lockdown to be imposed in the national capital from 10pm tonight to 6am next Monday (26th April). pic.twitter.com/Fq1iNGJo1d— ANI (@ANI) April 19, 2021विज्ञापन
बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने बताया था कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।
राजधानी में कोरोना की हालत पर उन्होंने कहा था कि एक लाख टेस्ट दिल्ली में रोज हो रहे हैं। कहा कि हमने टेस्ट और मौत के आंकड़ों को नहीं छुपाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था कोलैप्स होने की कगार पर पहुंच गई है। अगर यह चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।
केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है।
#WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
— ANI (@ANI) April 19, 2021