फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   people gathering in bars and restaurants in delhi under unlock 4

अनलॉक-4 : दिल्ली में लोगों ने जमकर छलकाया जाम, रात का खाना भी रेस्टोरेंट में खाया

Tue, 22 Jun 2021 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 01:17 AM IST
सार

कोविड के घटते संक्रमण व संभावित तीसरी लहर के बीच दिल्ली सरकार ने 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ बार को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही रात आठ बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अवधि को बढ़ा कर रात 10 बजे कर दिया गया है। 

विज्ञापन
people gathering in bars and restaurants in delhi under unlock 4
रेस्टोरेंट खुले - फोटो : PTI

विस्तार

अनलॉक-4 में बार को खुलने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार को पहले दिन बार में जहां जमकर लोगों ने जाम छलकाया तो वहीं रेस्टोरेंट में रात का खाना खाने वालों की भी कमी नहीं रही। वहीं अगले दिन के लिए टेबल बुक कराने वालों की संख्या भी अधिक रही। जिन्हें पहले दिन जाम छलकाने की सुविधा नहीं मिले उन लोगों ने दूसरे दिन के लिए टेबल पहले से ही बुक करा लिया।

विज्ञापन


कोविड के घटते संक्रमण व संभावित तीसरी लहर के बीच दिल्ली सरकार ने 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ बार को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही रात आठ बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अवधि को बढ़ा कर रात 10 बजे कर दिया गया है। रेस्टोरेंट में पिछले सप्ताह रात 8 बजे तक ही खोलने की अनुमति की वजह से शाम सात बजे से ही रेस्टोरेंट बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जा रही थी। ऐसे में रात का डाइनिंग (खाना) रेस्टोरेंट से खत्म हो गया था। लेकिन रात दस बजे तक अनुमति मिलने के पहले दिन रेस्टोरेंट में रात के खाने का भी लुत्फ लोगों ने पूरे परिवार का साथ लिया। 
विज्ञापन


पीतमपुरा स्थित ग्रीन लाउंज बैक्वीट रेस्टोरेंट के संजीव नागपाल का कहना था कि पहले दिन 75 प्रतिशत से अधिक सीट फुल रही। जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है लोग बार में आना शुरू कर दिए है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बार में शराब परोसने की अनुमति है लिहाजा बड़ी संख्या में लोग अन्य दिनों के लिए टेबल बुक करा रहे हैं। इंक्वायरी भी दिनभर हो रही है। पूरे बार को अलग तरीके से सजाया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो सके। उम्मीद है कि आर्थिक रूप से टूटी कमर अब ठीक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिटी मॉल के ग्रुप के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मॉल के भी सभी रेस्टोरेंट व शराब परोसने वाले बार को पहले दिन कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोला गया। जरूरत के अनुसार बार में शराब भी परोसे गए। सरोजनी नगर स्थित अमर ज्योति रेस्टोरेंट के तनमीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि रात दस बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति से लोगों में उत्साह दिखा। पूरे परिवार के साथ रात के खाने का लुत्फ रेस्टोरेंट में लोगों ने लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख कुसी-टेबल की व्यवस्था की गई हे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed