फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   patient not found bed in GB Pant Hospital victim lying in hospital lobby for four days

जीबी पंत हॉस्पिटल में मरीज को नहीं मिला बेड, चार दिन से अस्पताल की लॉबी में पड़ा है पीड़ित

Tue, 09 Feb 2021 02:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
patient not found bed in GB Pant Hospital victim lying in hospital lobby for four days
इलाज के अभाव में अस्पताल की लॉबी में पड़ा मरीज - फोटो : amar ujala

दिल्ली के जीबी पंत अस्पातल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को यहां इलाज के लिए भर्ती होने आए दो मरीज अस्पताल की एक लॉबी की बेंच पर पड़े इलाज के लिए तरसते हुए मिले। मरीज के परिजनों का कहना है ञि उन्हें दूसरे अस्पताल से यहां रेफर किया गया था, लेकिन यहां बेड न होने की बात कहकर जाने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे की मशरूफा अपने बेटे आमीर हमजा को इलाज कराने के लिए शुक्रवार को जीबी पंत अस्पताल लेकर पहुंची। काफी देर बाद उनका नंबर आया। उन्होंने बताया कि एम्स से उनको यहां रेफर किया गया था, लेकिन यहां डॉक्टर ने उनके बेटे की जांच की और अस्पताल में बेड न होने की बात कहकर दूसरे अस्पताल में जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली के मौहम्मदपुर-शाहपुर इलाके के रहने वाले धीरजपाल की पत्नी कुसुम के पेट में दिक्कत होने के कारण उनकी उल्टियां नहीं रुक रही थीं। इस पर वह पत्नी को इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें यह बोला गया कि बाहर से एमआरआइ कराकर लाएं। इस अस्पताल में एमआरआइ नहीं होता है। जब वह एमआरआइ कराने पहुंचे तो उन्हें 2500 रुपये का खर्चा बताया गया। पैसे न होने के कारण वह वापस लौटकर अस्पताल आ गए। कई घंटे तक वह मरीज को लेकर भर्ती होने का इंतजार करते रहे। डॉक्टर से बात करने पर उनसे कहा गया कि इस अस्पताल (जीबी पंत) में इस बीमारी का इलाज नहीं है। उनको दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक से मिलकर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए। फोन से भी संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed