{"_id":"6544fcd8417d6eec6a00b7a6","slug":"patent-certificate-course-started-in-du-ashram-news-c-340-1-del1011-29492-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में शुरू हुआ पेटेंट सर्टिफिकेट कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में शुरू हुआ पेटेंट सर्टिफिकेट कोर्स
विज्ञापन
10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
स्नातक व 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र कर सकेंगे आवेदन
60 घंटों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड व 48 घंटे ऑफलाइन मोड में की जाएंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने पेटेंट पाठ्यक्रम के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। उम्मीदवार 10 नवंबर, 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम का यह दूसरा बैच है। पाठ्यक्रम की अवधि तीन माह होगी, जोकि एक दिसंबर से मार्च 2024 तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराने वाले छात्रों को आवेदन के दौरान 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 21 नवंबर से उम्मीदवार फीस जमा करा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर होगी। इसके अलावा छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण होगा, जो मार्च 2023 से रोटेशन द्वारा बैचों में किया जाएगा। पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक मॉड्यूल के पूरा होने पर छात्रों का लिखित कक्षा परीक्षणों और परियोजना कार्य के माध्यम से लगातार मूल्यांकन किया जाएगा।
300 छात्र होंगे प्रति बैच में शामिल
इस पाठ्यक्रम में प्रति बैच में 300 छात्र चयनित किए जाएंगे। इसमें कुल 60 घंटों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड में व 48 घंटे ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यही नहीं, 12 घंटे पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। कक्षाएं शनिवार और रविवार को 2-2 घंटे के लिए आयोजित की जाएंगी।
छात्रों को पेटेंटिंग का उद्देश्य है समझाना
पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बौद्धिक संपदा, विशेष रूप से पेटेंट के निर्माण, संरक्षण, व्यावसायीकरण और मूल्यांकन की आवश्यकता के बारे में बताना है। इसमें छात्रों को पेटेंट दाखिल करने की विधि सिखाने के साथ बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न रूपों को समझाया जाएगा। पाठ्यक्रम विश्वविद्यालयों, स्टार्ट-अप और उभरते उद्यमियों के लिए नवाचार और पेटेंट दाखिल करने को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डालेगा।