{"_id":"615f17478ebc3e628e039e86","slug":"passengers-will-have-to-pay-station-user-charge-like-airport-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज, 10-50 रुपये तक बढ़ेगा इस शुल्क से टिकट का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज, 10-50 रुपये तक बढ़ेगा इस शुल्क से टिकट का किराया
Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM IST
सार
ट्रेन यात्रियों को भी स्टेशन यूजर चार्ज देना पड़ेगा। ट्रेन से यात्रा करने के लिए सुविधा व विकास शुल्क के रूप में यह चार्ज वसूला जाएगा। 10-50 रुपया तक टिकट का किराया इस शुल्क से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
anand vihar railway station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट की तरह ही अब ट्रेन यात्रियों को भी स्टेशन यूजर चार्ज देना पड़ेगा। यह चार्ज यात्री सुविधा व विकास शुल्क के नाम पर रेलवे वसूलेगा। यह उस स्टेशन के लिए भी लिया जाएगा जिसका पुनर्विकास होना है जिसमें नई दिल्ली, बिजवासन, आनंद विहार स्टेशन शामिल है और उन स्टेशनों के लिए वसूला जाएगा जिन्हें नया रूप दिया गया है।
यह शुल्क हर यात्री से वसूला जाएगा जो ट्रेन से यात्रा करेगा। आने वक्त में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है। स्टेशन से ट्रेन में बैठने के लिए 10 रुपये से 50 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। शुल्क का भुगतान यात्रियों को अलग से नहीं देना होगा।
यात्री जिस वक्त टिकट काउंटर या ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे उसी वक्त टिकट के साथ जोड़कर लिया जाएगा। सबसे अधिक यूजर चार्ज एसी फस्र्ट में सफर करने वालों से वसूला जाएगा। यह शुल्क 50 रुपया तक हो सकता है। इसी तरह एसी-2, एसी-3, स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों से लिया जाएगा। अनारक्षित कोच में यात्रा करने वालों से सबसे कम शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय जल्द ही इस शुल्क को लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। रेलवे को उम्मीद है कि स्टेशनों को विकसित करने वाले निजी कंपनियों के राजस्व में इस नियम के लागू होने से बढ़ोत्तरी होगी और स्टेशनों के विकास में भी बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाएंगे।

रेलवे का कहना है कि यह शुल्क मामूली होगी जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में भी इस तरह के शुल्क के लिए सहमति लेने के लिए भेजा गया था। हालांकि इसकी अधिसूचना राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर खुद ही अधिसूचित करेगा।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहा है। कोविड-19 की वजह से यात्री गाड़ियों में भी एक्सप्रेस गाडिय़ों का टिकट लिया जा रहा है। 25 किलोमीटर की दूरी के लिए साधारण यात्री गाड़ियों में जहां 10 रुपया बेसिक किराया कोविड के पहले वसूला जाता था वहीं इनदिनों स्पेशल मेल/एक्सप्रेस गाडिय़ों में सफर के लिए 30 रुपया लिया जा रहा है।
इसी तरह प्लेटफार्म टिकट भी 10 रुपये की जगह 30 रुपया वसूला जा रहा है। इसी तरह कोविड की वजह से ट्रेनों में बेडरोल अब नहीं मिल रहा है। अगर यात्रियों को इसकी आवश्कता है तो स्टेशनों पर डिस्पोजेबल बेड रोल खरीदनी पड़ रही है।