{"_id":"60bfd4348ebc3ef43805f384","slug":"passengers-will-be-able-to-file-complaint-at-new-delhi-railway-station-without-going-to-the-police-station-ashram-news-noi586331796","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना थाने गए यात्री दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना थाने गए यात्री दर्ज करा सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब थाने गए बिना ही यात्री अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से अजमेरी गेट की तरफ अत्याधुनिक सार्वजनिक सुविधा डेस्क की शुरुआत की गई है, जहां यात्री सामान गुम होने की शिकायत से लेकर ई-एफआईआर तक करा सकते हैं। इस सुविधा डेस्क से जुड़े कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्य पुलिस स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त अतुल कटियार ने इस सुविधा डेस्क का उद्घाटन किया।
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले यात्रियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए अजमेरी गेट से स्टेशन परिसर को पार कर पहाड़गंज की ओर स्थित थाने में जाना पड़ता था। अजमेरी गेट की तरफ सुविधा डेस्क बन जाने पर यात्री अब यहीं शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। साथ ही इस डेस्क पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जिससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस डेस्क के यहां होने से अजमेरी गेट की तरफ से कैब और तिपहिया लेने वालों को भी किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर सिनी फाउंडेशन ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कुलियों को इम्युनिटी बूस्टर किट और एन-95 मास्क वितरित किए। सिनी फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक नीतू सिंह ने किट बांटीं। उन्होंने कहा कि कुली देशभर से आने वाले यात्रियों से बातचीत करते हैं। ऐसे में कुली अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं।