फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Party in police training school, 20 suspend

अनुशासनहीनताः पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में सिपाहियों ने की पार्टी, 20 निलंबित

Wed, 16 Sep 2020 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Party in police training school, 20 suspend
demo pic

कोरोना महामारी के बीच झरौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 20 सिपाहियों ने सभी दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर पार्टी का आयोजन किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी में शामिल सभी 20 सिपाहियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलंबित कर दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल व पुलिस उपायुक्त ने आदेश जारी कर विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना की वजह से सामूहिक रूप से पार्टी करने की सख्त मनाही है। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है, ऐसे में सभी दिशा-निर्देशों को ताक पर रख झरौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों ने दो दिन पहले पार्टी का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब का सेवन भी किया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही यहां ट्रेनिंग ले रहे पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें से दस हवलदार संक्रमित मिले थे। ऐसे हालात में पार्टी की बात सामने आने पर पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। स्कूल के प्रिंसिपल मिची पाकू ने पार्टी में शामिल सभी 20 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed