{"_id":"6af868d550b2de02e801a99f","slug":"parliament-security-breach-bail-pleas-of-sagar-and-manoranjan-rejected-ashram-news-c-340-1-del1004-163281-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद की सुरक्षा में सेंध : सागर और मनोरंजन की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद की सुरक्षा में सेंध : सागर और मनोरंजन की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा-संसद में घुसकर कार्यवाही रोकने और दहशत फैलाने के आरोप गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी को नियमित जमानत देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दोनों पर लगे आरोप पहली नजर में सही लगते हैं। संसद में घुसकर कार्यवाही रोकना और वहां मौजूद सांसदों व अन्य लोगों में डर फैलाना गंभीर मामला है।
विशेष अदालत की पीठासीन अधिकारी किरण बंसल ने दोनों की दूसरी जमानत अर्जियां खारिज कीं। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 13 दिसंबर 2023 को संसद की कार्यवाही के दौरान सागर और मनोरंजन दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। आरोप है कि दोनों ने जूते में छिपाए धुएं के डिब्बे खोल दिए, जिससे पूरे सदन में पीला धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान संसद के बाहर भी कुछ आरोपियों ने नारेबाजी की थी।
बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि दोनों लंबे समय से जेल में हैं और जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, अदालत ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत केवल लंबे समय तक जेल में रहने के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने दोनों की अर्जियां खारिज कर दीं।