फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   oxygen plant installed in Satyavadi raja harishchandra hospital

सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा

Thu, 06 May 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
oxygen plant installed in Satyavadi raja harishchandra hospital
नई दिल्ली। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसमें प्रतिदिन 330 लीटर ऑक्सीजन आपूर्ति की क्षमता होगी। प्लांट से रोजाना 50-60 सिलिंडर भरे जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल का दौरा कर ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ऐसे 48 प्लांट स्थापित कर रहे हैं। अगर दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, तो सभी अस्पताल अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार फ्रांस से ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रही है और बाकी के प्लांट भारत के ही हैं।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में स्थापित किए गए नए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मैं इस सहयोग के लिए फ्रांस की सरकार का धन्यवाद करता हूं। हम ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पूरी दिल्ली में ऐसे 48 प्लांट स्थापित कर रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार का किया शुक्रिया अदा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इनके प्रयासों से ही कल पहली बार हम लोगों को 700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन मिली है। इससे पहले कभी 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलती थी, कभी 320 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलती थी। दिल्ली को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने के बाद पिछले 24 घंटे में इस तरह के कहीं से कोई मैसेज नहीं आ रहे हैं कि यहां 2 घंटे की ऑक्सीजन बची है या यहां पर एक घंटे की ही ऑक्सीजन बची है।

टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह
केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर बढ़-चढ़ कर के युवा आगे आ रहे हैं। मेरे पास युवाओं के बहुत सारे मैसेज भी आ रहे हैं। जिसमें युवा लिख रहे हैं कि वैक्सीनेशन सेंटर पर दिल्ली सरकार की व्यवस्था बहुत अच्छी है। सभी लोगों से अपील है कि वह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed