फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Over 250 register for internship at Maitreyi College

Delhi News: मैत्रेयी कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए 250 से अधिक पंजीकरण

Wed, 12 Nov 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Over 250 register for internship at Maitreyi College
-14 को समूह परिचर्चा के जरिए होगा चयन, भारतीय ज्ञान पंरपरा को समझने का मिलेगा अवसर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में हाल ही में स्थापित किए गए विदुषी अरूंधति भारतीय ज्ञान पंरपरा केंद्र में इंटर्नशिप करने में छात्राओं ने रूचि दिखाई है। इस केंद्र में जनवरी से जून (2026) तक की इंटर्नशिप के लिए अब तक 250 पंजीकरण हुए हैं। अब 14 नवंबर को समूह परिचर्चा के जरिए छात्राओं का चयन किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार केन्द्र की ओर से आमंत्रित प्रथम छात्र इंटर्नशिप (जनवरी 2026 से जून 2026) तक के लिए अब तक 250 से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जो विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान-परम्परा के प्रति गहरी रुचि और शैक्षणिक जागरूकता को प्रदर्शित करता है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रो हरित्मा चोपड़ा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा उप-प्राचार्या प्रो ज्योति सिंह के सहयोग एवं समन्वय से संचालित किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को भारतीय चिंतनए संस्कृति, पंरपरा तथा ज्ञान-विज्ञान की गहन अंतर्दृष्टि से जोडऩा और उन्हें अनुभव आधारित अधिगम का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन


केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं डीयू डिप्टी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्राएं

केन्द्र की विविध शैक्षणिक और सृजनात्मक गतिविधियों जैसे आयोजन समन्वय, तकनीकी सहयोग, मीडिया और प्रलेखन, प्रतिवेदन लेखन तथा भारतीय ज्ञान-पद्धति पर अनुसंधान.सहायताकृ में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 14 नवम्बर 2025 को समूह परिचर्चा के द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके उपरांत चयनित छात्राओं को जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए केन्द्र से औपचारिक रूप से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रशंसा पत्र एवं इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र संयुक्त रूप से विदुषी अरुंधति भारतीय ज्ञान-पंरपरा केन्द्र, मैत्रेयी कॉलेज तथा काउंसिल ऑफ इंडिक स्टडीज़ एंड रिसर्च की ओर से प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में यह अवसर केवल मैत्रेयी कॉलेज की छात्राओं के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन भविष्य में अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी इससे जोडऩे पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed