फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Orientation classes held in colleges, new students welcomed

Delhi News: कॉलेजों में लगी ओरिएंटेशन की क्लास, नए विद्यार्थियों का किया स्वागत

Mon, 04 Aug 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Orientation classes held in colleges, new students welcomed
टाइम टेबल, कॉलेज की उपलब्धियों, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक अगस्त को शुरू हुए शैक्षणिक सत्र के बाद सोमवार को विभिन्न कॉलेजों में ओरिएंटेशन की क्लास लगी। कई कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। शुक्रवार को कुछ ही कॉलेजों में ओरिएंटेशन हुए थे। अधिकतर कॉलेजों ने सोमवार को ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की थी। दरअसल शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण अधिकतर कॉलेजों में सोमवार को ही पूरी तरह से कक्षाएं लगीं।
चार अगस्त को रामजस, रामानुजन, डॉ. भीमराव अंबेडकर, दौलतराम, मैत्रेयी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों को टाइम टेबल, कॉलेज की उपलब्धियों, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई।डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में सोमवार को आधिकारिक रूप से छात्रों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में वर्चुअल कैंपस टूर, इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किए गए। वहीं छात्र संकाय सदस्यों से मिले। इसके साथ ही छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में सहायता के लिए परिसर में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदा नंद प्रसाद ने छात्रों को कॉलेज में उपलब्ध विविध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्राचार्य ने छात्रों को इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिले के जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कॉलेज भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक परिश्रम की आदत डालता है। एनईपी के अंतर्गत स्नातक शैक्षणिक ढांचे से परिचित कराया गया। छात्रों को जेनेरिक इलेक्टिव (जीई) कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) और मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम वीएसी के विषय में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed