फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Opposition alliance broke law by naming India, complaint to police

Delhi News: विपक्षी गठबंधन ने इंडिया नाम रखकर तोड़ा कानून, पुलिस में शिकायत

Wed, 19 Jul 2023 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition alliance broke law by naming India, complaint to police
देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस-इंडिया) रखकर कानून तोड़ा है। दिल्ली के रहने वाले अवनीश मिश्रा नामक वकील ने बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में इस गठबंधन में शामिल सभी 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों द्वारा अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर एंबलम एक्ट-2022 (प्रतीक अधीनियम) का उल्लंघन किया है। पुलिस ने वकील की शिकायत ले ली है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवीण तायल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। बुधवार देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।


वकील अवनीश मिश्रा ने शिकायत में कहा कि एंबलम एक्ट की धारा-3 के तहत कोई भी इंडिया नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता और इस तरह से इंडिया नाम के उपयोग से भारत के लोगों की भावना आहत हुई है। विपक्ष के 26 दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक में मंगलवार को इस गठबंधन के लिए इंडिया नाम चुना गया है। वकील ने सभी 26 दलों को दंडित करने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एंबलम एक्ट की धारा 5 में ऐसे उल्लंघन पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान किया गया है। इस एक्ट की धारा-3 के उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर अधिकतम 500 रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed