फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Opportunity to apply for three year LLB program in IPU till today

Delhi News: आईपीयू में तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम में आज तक आवेदन का मौका

Mon, 11 Aug 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to apply for three year LLB program in IPU till today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम शुरु किया गया है। इस प्रोग्राम के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए 2500 रुपये के दाखिला एवं काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
यह प्रोग्राम द्वारका परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज और संबद्ध कॉलेजों विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज और चन्द्रप्रभु जैन कॉलेज में उपलब्ध होगा। शुरुआत में इन तीनों संस्थानों में इस प्रोग्राम के लिए 60-60 सीटें उपलब्ध होंगी। इस कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में भाषा और संप्रेषण, सामान्य ज्ञान और समसामयिकी तथा कानून और कानूनी तर्क की मूल बातें पूछी जाएंगी।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक है। मालूम हो कि वर्तमान में आईपीयू में इंटिग्रेटेड बीए एलएलबी ऑनर्स, इंटिग्रेटेड बीबीए एलएलबी, व बीबीए एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई होती है। इनमें दाखिला क्लैट और सीयूईटी स्कोर के माध्यम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed