फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   OPD-Surgery will continue today in AIIMS

एम्स में आज ओपीडी-सर्जरी रहेंगी चालू

Mon, 19 Aug 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
OPD-Surgery will continue today in AIIMS
नई दिल्ली। एम्स के टीचिंग ब्लॉक में भीषण आग लगने के बाद रविवार देर रात सभी विभागों के साथ प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती सोमवार को आने वाले मरीजों को लेकर थी। एम्स प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार से ओपीडी और सर्जरी पहले के समयानुसार चालू रहेंगी। आग से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एम्स लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अलावा व्यवस्थाओं को वापस पटरी पर लाने के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है। एम्स प्रवक्ता डॉ. आरती विज ने बताया कि सभी विभागों के अध्यक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बैठक ली। चूंकि, शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को संस्थान में ज्यादा मरीजों के आने की संभावना रहती है। ऐसे में बैठक में डॉक्टरों ने ओपीडी और अन्य चिकित्सीय गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर की। बैठक में फैसला लिया है कि ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और पहले से तय ऑपरेशन आदि सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, पैथोलॉजी और जांच से जुड़ी सुविधाओं को लेकर फिलहाल एक कमेटी बनाई है। मरीजों की मदद के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed