{"_id":"60d1e7408ebc3e32cc32febe","slug":"opd-services-started-in-hindurao-hospital-non-covid-patients-will-be-able-to-reach-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हिंदूराव अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू, इलाज के लिए पहुंच सकेंगे नॉन कोविड मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हिंदूराव अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू, इलाज के लिए पहुंच सकेंगे नॉन कोविड मरीज
Tue, 22 Jun 2021 07:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:06 PM IST
सार
उत्तरी निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अप्रैल में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। अब संक्रमण के काबू में आने के बाद अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों का भी इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी में कोरोना के काबू में आने के बाद अब उत्तरी निगम के हिंदूराव अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बाबत उत्तरी निगम ने अस्पताल को आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले एम्स और राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में भी यह सेवाएं शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
उत्तरी निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अप्रैल में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। अब संक्रमण के काबू में आने के बाद अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों का भी इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सभी विभाग की ओपीडी मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी कम संख्या में मरीजों को देखा जाएगा। आगे के हालातों को देखते हुए यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में आपातकालीन विभाग के माध्यम से भी मरीजों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन