फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Only with smart card can you travel the metro

केवल स्मार्ट कार्ड से ही कर सकेंगे मेट्रो का सफर

Sat, 16 May 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Only with smart card can you travel the metro
नई दिल्ली। कोविड -19 संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो कई तरह के बदलाव करेगी। इसके तहत यात्रा के लिए टोकन की जब अब स्मार्ट कार्ड का ही इस्तेमाल होगा। स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर आरोग्य सेतु एप भी दिखाना अनिवार्य होगा। यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से तमाम औपचारिकताएं पूरी होने तक यात्रियों को इंतजार करना होगा। स्मार्ट कार्ड और आरोग्य सेतु एप और थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर भी यात्रा के लिए अधिक वक्त देना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले मेट्रो के करीब 70 फीसदी यात्री सफर के दौरान मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं करीब 30 फीसदी यात्री टोकन खरीद कर यात्रा करते थे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)के मुताबिक स्मार्ट कार्ड सहित संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सभी पहलुओं पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के तय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड से अगर कोई यात्री अगले स्टेशन तक जाना चाहता है, फिर भी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेगी। दूसरे प्रदेशों के यात्री जो नियमित सफर नहीं करते हैं, उन्हें भी कार्ड लेना होगा। डीएमआरसी प्रशासन सभी जरूरी पहलुओं को लागू करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है ताकि मेट्रो का संचालन शुरू होने पर भी मुनाफा न हो तो अधिक नुकसान का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed