{"_id":"5f8deef08ebc3e9b75440a05","slug":"only-5-percent-of-the-infected-were-found-in-contact-tracing-ashram-news-noi5435478188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटेक्ट ट्रेसिंग में 5 फीसदी ही मिले संक्रमित, दिल्ली में संक्रमण का प्रसार हुआ धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटेक्ट ट्रेसिंग में 5 फीसदी ही मिले संक्रमित, दिल्ली में संक्रमण का प्रसार हुआ धीमा
Tue, 20 Oct 2020 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना की एक और लहर आने के कयासों के बीच कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 2 लाख लोगों की पहचान कर की गई जांच में महज पांच फीसदी यानी दस हजार लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम लोगों में संक्रमण फैलना राहत की बात है। इससे पता चलता है कि वायरस का प्रसार तेज गति से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले विभाग ने आदेश जारी कर सभी रेड जोन में दोगुना जांच करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए दो लाख लोगों की पहचान की गई। इन सभी के एंटीजन और आरटी-पीसीआर प्रणालियों से टेस्ट किए गए। जांच में कोरोना के लक्षण और बिना लक्षण वाले सभी लोगों को शामिल किया गया था। इनमें दस हजार में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
एम्स के डॉक्टर विक्रम बताते हैं महज 5 फीसदी लोगों में वायरस का फैलना यह दर्शाता है कि अब संक्रमण का प्रसार तेज गति से नहीं हो रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी अधिकतर संक्रमित बेहद कम लक्षण वाले हैं। उनमें वायरल लोड काफी कम है।
विज्ञापन
मौत की संख्या कम करने के लिए हाई रिस्क ग्रुप पर विशेष नजर
विभाग के अधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक और जो लोग पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनका विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। इन रोगियों को कुछ समस्या होती है तो तत्काल उन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाता है।
फोन करके अपने इलाके में लगवा सकते हैं जांच शिविर
राजधानी में सभी जिलों में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाए गए हैं। शिविर में कोई भी व्यक्ति अपनी जांच करा सकता है। इनमें दक्षिणी जिला प्रशासन ने खास व्यवस्था शुरू की है। प्रशासन की वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करके कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में जांच शिविर की व्यवस्था करा सकता है।