{"_id":"5efe1d4a8ebc3ea14a4da0de","slug":"one-thousand-fine-for-spitting-in-ndmc-area-ashram-news-noi520887364","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूकने पर अब लगेगा एक हजार जुर्माना, एनडीएमसी ने शरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूकने पर अब लगेगा एक हजार जुर्माना, एनडीएमसी ने शरू किया अभियान
Fri, 03 Jul 2020 06:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
connaught place delhi
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में थूकने पर अब एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इस नियम को लागू कराने के लिए एनडीएमसी ने बृहस्पतिवार से अभियान शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
इस अभियान में 10 सिविक वार्डन भी शामिल किए गए हैं। सिविक वार्डन जुर्माने के साथ-साथ लोगों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक भी करेंगे। उन्हें विशेष वर्दी के साथ जुर्माने के लिए पीओएस मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
नगद राशि नहीं होने की स्थिति में नियम तोड़ने वाले क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी जुर्माने का भुगतान कर सकेंगे। पहले चरण में यह अभियान कनॉट प्लेस, खान मार्केट, गोल मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट, बंगाली मार्केट, जनपथ और अन्य प्रमुख मार्केट क्षेत्रों में चलेगा। दूसरे चरण के तहत पार्कों, बड़े उद्यानों और सार्वजनिक स्थानों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन