फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One thousand drones of IIT-Delhi startup to fly in Beating Retreat ceremony

आजादी के 75 साल: बीटिंग रिट्रीट समारोह में उड़ान भरेंगे आईआईटी-दिल्ली स्टार्टअप के एक हजार ड्रोन

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
सार

इस समारोह में आईआईटी-दिल्ली स्टार्टअप के करीब एक हजार ड्रोन  उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, समारोह में पहली बार उतरी ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक की दीवार पर आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
One thousand drones of IIT-Delhi startup to fly in Beating Retreat ceremony
फाइल फोटो - फोटो : pixabay

विस्तार

देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन भव्य होगा। 29 जनवरी को होने वाले इस समारोह में आईआईटी-दिल्ली स्टार्टअप के करीब एक हजार ड्रोन  उड़ान भरेंगे। इतने बड़े स्तर पर एक साथ किसी कार्यक्रम में ड्रोन के उड़ान भरने के बाद विश्व में भारत चौथे नंबर की सूची पर आ जाएगा। इससे पहले चीन, रूस और अमेरिका में इतने बड़े स्तर पर अपने कार्यक्रमों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा चुका है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, समारोह में पहली बार उतरी ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक की दीवार पर आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा हर साल की तरह आयोजित होने वाले कदमतालसंगीत और पारंपरिक प्रदर्शन का भी आयोजन होगा। अधिकारी के मुताबिक, आईआईटी-दिल्ली का एक स्टार्टअप बॉटलैब लगभग एक हजार ड्रोन के साथ ड्रोन शो करेगा। इसकी थीम आजादी के 75 साल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीटिंग द रिट्रीट समारोह सदियों पुरानी सैन्य परंपरा का प्रतीक है जो उन दिनों से है जब सैनिक सूर्यास्त के समय युद्ध के मैदान से हट जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed