{"_id":"62e108c00106c87ae9603142","slug":"one-arrested-after-vishwa-hindu-parishad-office-gets-bomb-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विहिप कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विहिप कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
Wed, 27 Jul 2022 03:13 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 27 Jul 2022 03:13 PM IST
सार
आरोपी खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का समर्थक बता रहा है। हालांकि वह यह भी कह रहा है कि आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं और सिर्फ सबका ध्यान खींचने के लिए उसने धमकी दी।
विज्ञापन
संघ और विहिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली स्थित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय को बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक युवक झंडेवालान मंदिर स्थित कार्यलय में घुसकर पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विहिप कार्यालय में मौजूद लोगों ने फौरन उसे पकड़ कर पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे थाने लाकर लोकल पुलिस के साथ स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व अन्य एजेंसियों ने भी पूछताछ की। युवक की पहचान गांव भाटवाली, सीधी, मध्य प्रदेश निवासी प्रिंस पांडेय के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उसके गांव में एक परिवार ने हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। इस बात से वह काफी दुखी था। उसने पहले मध्य प्रदेश के संघ कार्यालय में इसकी शिकायत की। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने दिल्ली आकर भी संघ पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाने का प्रयास किया। सफल न होने पर प्रिंस ने बुधवार को ऐसी हरकत कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया बुधवार दोपहर करीब 12.41 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि झांडेवालान मंदिर स्थित दूसरी मंजिल पर मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में एक युवक घुस गया है। आरोपी पूरी इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर पहाड़गंज थाने लाया गया। वहां स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच व अन्य एजेंसियां पहुंच गई।
युवक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ है। इसी 22 जुलाई को वह सीधी जिला, गांव भाटवाली से अपनी मौसी के साथ दिल्ली आया है। उसका मौसा दिल्ली में एक फॉर्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड है। युवक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में लोगों के धर्मांतरण से काफी दुखी है। उसके गांव में एक परिवार ने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया है। इससे वह और आहत हुआ। इसकी शिकायत लेकर वह पहले जिला इकाई में पहुंचा। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई इसके बाद वह संघ के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा। लेकिन यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।
उसने बताया कि दिल्ली आने के बाद वह संघ कार्यालय में पहुंचा और अपनी बात लोगों को बताई। लेकिन दिल्ली में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। बुधवार दोपहर को वह विहिप कार्यालय पहुंचा। जब उसे लगा कि यहां भी कोई उसकी बात नहीं सुन रहा तो उसने पदाधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। इसको लेकर विहिप के लोगों ने ट्वीट कर जानकारी भी शेयर की। फिलहाल आरोपी युवक प्रिंस पांडेय से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।