फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron Variant in Delhi Health Minister Satyendar Jain one has been discharged

ओमिक्रॉन: दिल्ली में अब तक मिले दस मरीजों में एक को छुट्टी, नौ अभी भी अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Dec 2021 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Dec 2021 11:59 AM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के दस मरीज मिले हैं। नौ मरीजों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। 

विज्ञापन
Omicron Variant in Delhi Health Minister Satyendar Jain one has been discharged
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के दस मरीज मिले हैं। जिनमें से एक स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। शेष नौ मरीजों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कोई भी गंभीर मामला नहीं है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन

 
घबराने की जरूरत नहीं : जैन
मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि ओमिक्रॉन के मामले बढ़े जरूर हैं, लेकिन राहत की बात है कि सभी मरीज चिकित्सीय निगरानी में हैं। अभी तक ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और भीड़ से दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल ओमिक्रॉन ही नहीं, कोरोना के किसी भी वैरिएंट से निपटने के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए 32 प्रकार की दवाओं का बफर स्टॉक भी रखा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार नए मामलों और ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की निगरानी पर पैनी नजर रखे हुए है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन
  • पहला मामला 5 दिसंबर को सामने आया, मरीज को मिली छुट्टी।
  • दूसरा मामला 11 दिसंबर को सामने आया, मरीज उपचाराधीन।
  • चार मामले 14 दिसंबर को आए। मरीज उपचाराधीन।
  • चार मामले 16 दिसंबर को आए। मरीज उपचाराधीन।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed