फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron: Second patient found in Delhi, admitted to LNJP, had traveled to Zimbabwe, South Africa

ओमिक्रॉन: दिल्ली में मिला दूसरा मरीज, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी हुआ संक्रमित

Sat, 11 Dec 2021 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 11 Dec 2021 11:32 AM IST
सार

मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उसने हाल ही में जिम्बाब्वे की यात्रा की थी, जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मरीज मिला था।

विज्ञापन
Omicron: Second patient found in Delhi, admitted to LNJP, had traveled to Zimbabwe, South Africa
नई दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल के पास शहनाई बैंक्वेट हॉल में बनाए गए एक आइसोलेशन वार्ड के अंदर पीपीई किट पहने हुए एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

हाल ही में जिम्बाब्वे से लौटने वाला एक व्यक्ति दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के दो मरीजों की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। मरीज ने हाल ही में जिम्बाब्वे की यात्रा भी की थी, जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मरीज मिला था। उसको सिर्फ कमजोरी का एहसास हो रहा है।

विज्ञापन

 कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजो के इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल को तय किया गया है।


दो दिसंबर को दिल्ली में मिला था पहला मरीज

रविवार को तंजानिया से दिल्ली पहुंचा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला था। दिल्ली में वह पहला मरीज था। हालांकि उसे भी कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थीं। उसकी हालत में बहुत सुधार है। मूल रूप से रांची निवासी मरीज ने तंजानिया से दोहा की यात्रा की थी। जहां से कतर एयरवेज की फ्लाइट से दो दिसंबर को दिल्ली आया था। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में एक सप्ताह रुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed