फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   omicron infected patient does not have fever body and head pain condition of infected still stable

दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर: ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज को बुखार नहीं, बदन और सिर में दर्द, संक्रमित की हालत अभी स्थिर

Mon, 06 Dec 2021 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 01:05 AM IST
सार

एलएनजेपी अस्पताल में विदेश से आए 17 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। 12 की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आ गई है। किसी को भी आईसीयू व ऑक्सीजन की अभी तक जरूरत नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
omicron infected patient does not have fever body and head pain condition of infected still stable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला आने के बाद हलचल मच गई है। स्वास्थ्य विभाग समेत दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। जरूरत के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाने की बात सरकार ने कही है। उधर, संक्रमित मरीज की हालत अभी स्थिर है। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि मरीज को केवल सिर और बदन में दर्द है। इसके अलावा उसे स्वास्थ्य संबंधी दूसरी कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के उम्र 33 साल है। वह तंजानिया से दिल्ली आया था। संक्रमित मरीज उसे 2 दिसंबर को एयरपोर्ट से एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया था। एयरपोर्ट पर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एलएनजेपी में पहुंचने के बाद इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई। उधर, 17 संक्रमित मरीजों में से 15 की आरपीटीपीसीआर पॉजिटिव है और 2 की रैपिड एंटीजन। सभी पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग हो रही है। 12 सैंपल में से एक की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एलएनजेपी अस्पताल में ओमिक्रॉन के लिए डेडीकेटेड 40 बेड्स का वार्ड तैयार है। बाहर से आने वाले जो भी लोग कोविड पॉजिटिव हैं, उनको एक अलग वार्ड में रखा जा रहा है। जबकि संदिग्ध लोगों को दूसरे वार्ड में। इसके अलावा 10 बेडस का अगल से आईसीयू भी है, जो सिर्फ इन मरीजों के लिए है। अभी तक किसी मरीज को ऑक्सीजन या आईसीयू की जरूरत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed