फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oily material collapsed with rain in Delhi, bike riders slipped

दिल्ली में बारिश के साथ तैलीय पदार्थ गिरा, बाइक सवार फिसले

Mon, 16 Nov 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Oily material collapsed with rain in Delhi, bike riders slipped
नई दिल्ली। राजधानी की हवा में प्रदूषण किस कदर है, इसका नमूना रविवार शाम बूंदाबांदी के दौरान देखने को मिला। शाम को जैसे ही बारिश शुरू हुई दोपहिया चालक सड़क पर फिसलने लगे। ज्यादातर लोगों को लगा कि बारिश के साथ तैलीय पदार्थ बरस रहा है। लोगों ने दमकल विभाग को कॉल करना शुरू कर दिया। रात 8 बजे तक सड़क पर तैलीय पदार्थ गिरने की 59 कॉल मिल चुकी थीं। दमकल विभाग ने फोन करने वालों द्वारा बताए गए स्थान पर पानी डालकर वहां से फिसलने वाले पदार्थ को बहाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हवा की रफ्तार बेहद धीमी होने की वजह से पहले से ही राजधानी में प्रदूषण की हालत बेहद खराब थी। दीपावली पर जले पटाखों के कारण हालात और खराब हो गए। हवा में धूल के कणों के साथ गाड़ियों से निकलने वाला धुआं मौजूद था। धुएं और धूल के कणों का मिश्रण जब हल्की बारिश के साथ सड़क पर नीचे आया तो चिपचिपे पदार्थ का रूप ले लिया। बारिश तेज होती तो शायद ऐसे हालात न होते, चिपचिपा पदार्थ पानी के साथ नालियों में बह जाता। शाम 4.15 बजे जब बारिश शुरू हुई तो राजधानी के कई इलाकों में ऐसा ही फिसलने वाला पदार्थ सड़कों पर आ गया। बाइक व स्कूटी सवार हल्के से ब्रेक लगाते ही सड़क पर गिरने लगे। उनको लगा कि सड़क पर मोबिल ऑयल गिर गया है। परेशान लोगों दमकल विभाग को सूचना देना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में इस तरह की कॉल्स पहली बार आई हैं। वहीं, गोल मार्केट के पास मौजूद एक बाइक सवार आकाश का कहना था कि बारिश ने यह बता दिया कि हम सांस के साथ क्या-क्या अपने शरीर में पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed