{"_id":"6027635a21dd1358d6485ac3","slug":"nursery-admission-priority-to-neighborhood-children-six-days-left-to-start-application-process-for-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: पड़ोस के बच्चों को प्राथमिकता, दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में छह दिन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: पड़ोस के बच्चों को प्राथमिकता, दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में छह दिन बाकी
Sat, 13 Feb 2021 10:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में छह दिन बाकी हैं। कई स्कूलों ने दाखिला फॉर्मूला तैयार कर उसे शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। इसके साथ ही फॉर्मूले को जारी करना भी शुरू कर दिया है।
ज्यादातर स्कूलों ने अपने दाखिला मानकों में नेबरहुड (पड़ोस) को ही सबसे अधिक 40 से 80 अंक तक तय किए हैं। वहीं सिबलिंग (भाई-बहन) मानक के लिए 15 से 50 अंक तक रखे हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के हिसाब से ही मानक तैयार कर रहे हैं।
इन दो मानकों को सर्वाधिक अंक दिए जाने के कारण कुछ अभिभावकों के लिए दाखिले की राह कठिन हो सकती है। मॉडल टाउन स्थित जीडी गोयनका स्कूल ने अपने 100 अंकों के दाखिले फॉर्मूले में नेबरहुड के लिए(0-3 किलोमीटर में रहने वाले) 70 अंक तय किए हैं। जबकि 3 से 6 किलोमीटर के लिए 60 अंक रखे हैं। इसी तरह स्कूल ने सिबलिंग के लिए 20 अंक, पहले बच्चे व एकल कन्या के लिए 10 अंक तय किए हैं। वहीं 20 फीसदी मैनेजमेंट कोटा है।
विज्ञापन
मयूर विहार स्थित बाल भवन स्कूल ने अपने 100 अंकों के फॉर्मूले में सिबलिंग, स्टाफ के बच्चों व एल्युमिनी के लिए 60 अंक रखे हैं। जबकि नेबरहुड के तहत 0-6 किलोमीटर रहने वालों के लिए 40 अंक, 6 से 10 किलोमीटर वालों के लिए 30 अंक व 10-12 किलोमीटर में रहने वालों के लिए 20 अंक तय किए हैं। अधिकतर स्कूलों ने बीते साल वाले फॉर्मूले को ही अपनाया है।

द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने नेबरहुड के लिए तीन श्रेणी बनाई हैं। जिसमें 0-12 किलोमीटर के लिए 55 अंक, 12-15 किलोमीटर के लिए 45, 15 किलोमीटर से अधिक के लिए 35, अंक तय किए हैं। सिबलिंग केलिए 15 अंक, एल्युमिनी के लिए 15, स्टाफ के बच्चों के लिए 15 अंक तय किए हैं।
इसी तरह से विद्या बाल भवन स्कूल ने भी नेबरहुड के लिए तीन श्रेणी बनाई हैं, जिसमें पहली श्रेणी 0-3 किलोमीटर की है, जिसके लिए 50 अंक, दूसरी श्रेणी 3.1 से 6 किलोमीटर की है। इसके लिए 45, व 6.1 से 14 किलोमीटर के लिए 40 अंक तय किए गए हैं। स्कूल ने सिबलिंग के लिए 30, एल्युमिनी के लिए 10 व पहले बच्चे के लिए 10 अंक फॉर्मूले में रखे हैं।
मौसम विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने कहा कि हम दाखिले के लिए बीते साल वाले फॉर्मूले को ही अपना रहे हैं। जिसमें नेबरहुड, सिबलिंग व एल्युमिनी है। दाखिले 31 मार्च तक पूरे करने पर उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों केलिए यह संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देर से दाखिले शुरू हो रहे हैं जबकि काफी अभिभावकों ने पहले ही नोएडा के स्कूलों में दाखिला करवा लिया है।