फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nursery admission Make sure the school in which you are admitted in the first list 

नर्सरी दाखिला: पहली सूची में जिस स्कूल में दाखिला मिले, पक्का कर लें, कुछ स्कूलों ने पूरी की लॉटरी प्रक्रिया

Sun, 14 Mar 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nursery admission Make sure the school in which you are admitted in the first list 
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिला हो सकेगा या नहीं, यह सोमवार तक लगभग पक्का हो जाएगा। दरअसल शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार निजी स्कूल सोमवार को अंकों के साथ सूची जारी करेंगे। यह सूची दाखिले की स्थिति को काफी हद तक स्पष्ट कर देगी। वहीं कुछ स्कूलों ने दाखिले के लिए जहां लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। वहीं कुछ इस सप्ताह लॉटरी निकालेंगे। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिले की पहली सूची व प्रतीक्षा सूची 20 मार्च को जारी होगी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को जारी दिशा-निर्देशों में निर्देशित किया था कि वह 15 मार्च को स्कूलों में आवेदन करने वाले बच्चों की सूची क्राइटेरिया के आधार पर निकालेंगे। इस तरह से सोमवार को जो सूची जारी होगी उससे यह साफ होगा कि किस आवेदक को किस क्राइटेरिया के तहत कितने अंक मिले हैं। इससे अभिभावकों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चे का नाम पहली सूची में आ सकता है या नहीं। 20 मार्च को निकाले जानी वाली सूची के आधार पर 24 मार्च तक दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि अभिभावकों को पहली सूची में कोई दिक्कत लगती है तो वह 22 व 23 मार्च को इस सूची को लेकर शिकायत या सवाल कर सकेंगे। पहली सूची के दाखिले संपन्न होने के बाद दूसरी सूची व प्रतीक्षा सूची 25 मार्च को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिटिल फ्लॉवर ग्रुप ऑफ स्कूल की प्रिंसिपल नीता दुआ के अनुसार 16 मार्च को ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने अभिभावकों को हिदायत दी है कि स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल का पालन करें। ऐसा देखने में आता है कि अक्सर सूची निकल जाने के बाद अभिभावक दाखिला लेने के लिए पहुंचते हैं।

मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर कहती हैं कि महामारी को देखते हुए यह सोच रहे हैं कि लॉटरी नहीं निकाली जाए। बल्कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दें। इसके लिए सभी आवेदकों की सूची लगा देंगे जो दाखिला पहले लेने आएंगे सीटें भरने तक उन्हें दाखिला दे देंगे। वह कहती हैं कि कोविड-19 के कारण अभी अभिभावकों को स्कूल बुलाना रिस्की हो सकता है।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि अब अभिभावकों को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। सबसे पहले तो अपने सभी दस्तावेजों को पूरा तैयार कर लें। दूसरा पहली सूची में जहां दाखिला मिले वहां दाखिला जरूर लें। सीट ब्लॉक होने पर पर वह दाखिले से वंचित नहीं रहेंगे। वह दूसरी सूची का इंतजार कर सकते हैं। जब दूसरी सूची में किसी और स्कूल में दाखिला हो जाए तो पहली सूची के दाखिले को रद करा सकते हैं।

यह स्कूल कर चुके लॉटरी प्रक्रिया
दाखिला प्रक्रिया केलिए काफी स्कूलों ने लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जिनमेंपीतमपुरा स्थित रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल, द्वारका स्थित श्री वेंकटेश्वर स्कूल, पूर्वी दिल्ली स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल।


यह स्कूल इस सप्ताह करेंगे लॉटरी
वहीं संस्कृति स्कूल, बाल भारती स्कूल(पीतमपुरा), बाल भारती(द्वारका), एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल 16 मार्च को लॉटरी निकालेंगे। जबकि आरडी राजपाल स्कूल 15 मार्च को लॉटरी निकालने जा रहा है। वहीं कुछ स्कूल सोमवार को अंकों केसाथ सूची जारी करने के बाद लॉटरी की तिथि को तय करेंगे। अधिकतर स्कूल 20 मार्च से पहले ही लॉटरी निकालने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed