फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Number of immunization centers increased, no age restrictions

बढ़े टीकाकरण केंद्रों की संख्या, न उम्र की हो बंदिश

Tue, 06 Apr 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Number of immunization centers increased, no age restrictions
नई दिल्ली। राजधानी समेत देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण की शर्तों में छूट देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि टीकाकरण की उम्र सीमा की बंदिशें भी हटाई जाएं। वहीं, टीका लगाने के नियमों को सरल किया जाए। केजरीवाल के मुताबिक, अगर दिल्ली सरकार को छूट दी जाती है तो तीन महीने के अंदर सभी दिल्लीवासियों का टीकाकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों की शानदार प्रतिभा और कठिन मेहनत के बूते रिकार्ड समय में प्रभावी वैक्सीन तैयार कर महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में निर्णायक बढ़त हासिल की है। इस बात के लिए दुनिया भर में हमारी तारीफ भी हो रही है। इस बीच, हाल के समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नए सिरे से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश के सामने एक नई चिंता और चुनौती पेश कर दी है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा है कि टीकाकरण अभियान के बीच संक्रमण का इस तरह से बढ़ने साबित होता है कि अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। उनके मुताबिक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमें हर कदम पर केंद्र का सहयोग मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री उनकी बातों पर गौर करेंगे। इससे कोरोना के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सके। इस बारे में दो स्तरों पर काम करने की सलाह भी मुख्यमंत्री ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
1. केंद्रों को बढ़ाने की जरूरत
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि टीकाकरण केंद्रों की संख्या तत्काल बढ़ाने की जरूरत है। मसलन, टीकाकरण केवल अस्पतालों या डिस्पेंसरी में ही हो सकता है। शुरू में यह इसलिए किया गया था कि यदि किसी को वैक्सीन का कोई गलत रिएक्शन हो, तो तुरंत अस्पताल में उसका इलाज किया जा सके। पिछले तीन महीनों में टीकाकरण से यह साफ हो गया कि वैक्सीन सुरक्षित है। ऐसे में इस शर्त को हटाया जाए, ताकि स्कूलों, सामुदायिक भवनों और अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर टीकाकरण केन्द्र बनाए जा सकें। इस क्रम में सावधानी या एहतियात बरतना जरूरी होगा और हम ऐसा करेंगे भी। हम हर जगह एम्बुलेंस आदि का इंतजाम करके रखेंगे।

टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत
टीकाकरण की उम्र सीमा की बाध्यता हटाते हुए इसे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाए। जो लोग मेडिकल तौर पर टीका नहीं लगवा सकते, उन्हें छोड़कर, हमें सबको टीका लगाने का काम शुरू करना चाहिए। इससे लोगों में झिझक दूर होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए सामने आएंगे। जितने ज्यादा लोगों को टीका लगेगा, उतना ही करोना बीमारी के फैलने की गति कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed