{"_id":"605b38f68ebc3e5902116c99","slug":"nri-woman-accuses-her-husband-for-allegedly-beating-her-domestic-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एनआरआई महिला ने पति पर लगाया आरोप, बंधक बनाकर दो दिनों तक की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एनआरआई महिला ने पति पर लगाया आरोप, बंधक बनाकर दो दिनों तक की मारपीट
Thu, 25 Mar 2021 01:21 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:21 AM IST
सार
-34 वर्षीय महिला एक विदेशी एयर लाइंस में एयर होस्टेस, अक्सर पति करता था मारपीट, अब दो दिन तक बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा
-पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी पति की तलाश, पति शास्त्री नगर, गाजियाबाद का रहने वाला, छानबीन जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एनआरआई महिला को दो दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। 34 वर्षीय पीड़िता ने अपने ही पति पर मारपीट करने और बंधक बनाने का आरोपी लगाया है। पीड़िता अमेरिका की रहने वाली है और एक विदेशी एयर लाइंस में एयर होस्टेस है।
विज्ञापन
महिला के सिर, आंख और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति पारिक चौधरी की तलाश शुरू कर दी है। पारिक व पीड़ित महिला ने पिछले साल सितंबर में प्रेम विवाह किया था। नरेला इंडस्ट्रियल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित सपना (34)(बदला हुआ नाम) दिल्ली में पॉकेट-5, ब्लॉक-एफ, नरेला में अकेली रहती है। वह मूलरूप से अमेरिका की निवासी हैं। विदेशी एयर लाइंस में नौकरी की वजह से इन्होंने दिल्ली में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। सपना ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात शास्त्री नगर, गाजियाबाद निवासी पारिक चौधरी से हुई।
विज्ञापन
दोनों की नजदीकियां बढ़ी। अब छोटी-छोटी बातों पर मिलने के दौरान पारिक सपना को पीटकर बाद में माफी मांग लेता था। प्यार की खातिर सपना को भी उसे माफ कर देती थी। पारिक बार-बार खुद में बदलाव करने की बात करता था। सपना ने उसका विश्वास करते हुए सितंबर-2020 में पारिक से शादी कर ली। इसके बाद तो पारिक के व्यवहार में और बदलाव आ गया। वह सपना को और बुरी तरह पीटने लगा।
आरोप है कि 19 मार्च की सुबह आरोपी ने सपना को घर में बंधक बना लिया। इसके बाद 21 मार्च रात 11.30 तक उसे घर से नहीं निकलने दिया। उसे दो दिनों तक पीटता रहा। दरअसल सपना को पता चला था कि पारिक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सपना का मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत पर पारिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।