फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now passengers will get ready-to-eat food in trains

अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा रेडी-टू-इट भोजन

Sun, 31 Jan 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will get ready-to-eat food in trains
नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान अब यात्रियों को खाने की परेशानी नहीं होगी। एक फरवरी से रेलवे फिर से ई-कैटरिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। फूड ऑन ट्रैक योजना के तहत रेडी-टू-इट भोजना की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि अभी सभी ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। पहले फेज में चिह्नित ट्रेनों में ही इसकी सुविधा यात्रियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी रेल यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। यात्रा के दौरान यात्री फोन पर व ऑनलाइन माध्यम से क्षेत्रीय और स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ प्रतिष्ठित ब्रांडों के मनपसंद भोजन ऑर्डर कर सकते है। उनकी सीट पर ही ऑर्डर किया गया खाना पहुंच जाएगा। काोविड से पहले आईआरसीटीसी ने प्रति दिन 20,000 ई-कैटरिंग ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था। इसे पिछले साल 22 मार्च से रोक दिया गया दिया था। आईआरसीटीसी चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा को शुरू करेगा। पहले चरण में तीस से अधिक स्टेशनों की सेवा 250 ट्रेनों में शुरू की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को भोजन परोसते समय उचित स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल पालन कराया जाए। ई-कैटरिंग की सुविधा आईआरसीटीसी के वेबसाइट के साथ ही टेलीफोन नंबर 1323 के माध्यम से भी ऑर्डर की बुकिंग होगी। यात्री आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग एप फूड ऑन ट्रैक को एप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं और ई-कैटरिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कैश-ऑन डिलीवरी का विकल्प भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed