{"_id":"6355c743d0630b38e567ca5e","slug":"now-minimum-temperature-has-started-to-drop-in-the-capital-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: लुढ़कने लगा न्यूनतम पारा, शुरू हुआ सर्दी का अहसास, आज रहेगा मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: लुढ़कने लगा न्यूनतम पारा, शुरू हुआ सर्दी का अहसास, आज रहेगा मौसम साफ
Mon, 24 Oct 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:29 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में अब न्यूनतम तापमान लुढ़कना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़क कर 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगा व सर्दी का अहसास बढ़ने लगेगा। इस माह हुई बारिश के कारण भी पारा गिर गया था।
विज्ञापन
हालांकि चार दिन की बारिश के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ। इसके बाद अधिकतम पारा बढ़ने लगा था, लेकिन बीते तीन दिन से न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हवा में नमी का स्तर 43 से 90 फीसदी तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा व दिनभर धूप निकली रहेगी। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव के साथ हवा की रफ्तार में भी कमी आएगी।
विज्ञापन