फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now, mid-entry for admission to PG programs will be available starting July 3.

Delhi News: अब पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए मिड एंट्री तीन जुलाई से कर सकेंगे

Wed, 01 Jul 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Now, mid-entry for admission to PG programs will be available starting July 3.
डीयू ने पीजी दाखिला शेड्यूल में किया बदलाव, संशोधित शेड्यूल जारी
विज्ञापन


9 जुलाई को तीसरा सीट आवंटन किया जाएगा, 11 जुलाई तक सीट को स्वीकार करना होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मिड एंट्री का विकल्प अब तीन जुलाई से मिलेगा। पहले मिड एंट्री की प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू होनी थी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपग्रेड, मिड-एंट्री, तीसरे आवंटन सूची, प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों, सीडब्ल्यूए स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है।
इसके लिए विवि ने संशोधित शेड्यूल को जारी किया है। जिन छात्रों ने पहले और दूसरे चरण में दाखिला शुल्क का भुगतान कर अपनी सीट को पक्का किया था, उन्हें पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सीट फ्रीज और अपग्रेड करने का विकल्प 30 जून से एक जुलाई शाम पांच बजे तक दिया गया था लेकिन अब छात्रों के लिए एक जुलाई से यह प्रक्रिया शुरू हो गई जोकि दो जुलाई रात 11:59 मिनट तक चलेगी। जिन छात्रों को अपनी पहली पसंद का पाठ्यक्रम मिल चुका है या जिन्होंने पहले ही फ्रीज का विकल्प चुन लिया है, वे अपग्रेड के पात्र नहीं होंगे। वहीं अब मिड एंट्री का विकल्प तीन जुलाई सुबह 10 बजे से पांच जुलाई रात 11:59 मिनट तक मिलेगा और करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। इस दौरान वे छात्र, जिन्होंने अब तक सीएसएएस पीजी-2026 में आवेदन नहीं किया या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, वे 1000 रुपये के शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। पहले से पंजीकृत छात्रों को पात्रता संबंधी विवरण में संशोधन का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


तीसरा सीट आवंटन 6 जुलाई की जगह 9 जुलाई को होगा

विश्वविद्यालय अब 6 जुलाई की जगह 9 जुलाई को तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची तथा एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीईडी और एमपीईडी जैसे प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों के पहले चरण की आवंटन सूची जारी करेगा। वहीं सीडब्ल्यूए स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा की आवंटन सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। पहले यह सूची सात को जारी होनी थी। तीसरे चरण और प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों में चयनित छात्र 9 जुलाई से 11 जुलाई रात 11:59 मिनट तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। वहीं, सीडब्ल्यूए स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के छात्रों के लिए सीट स्वीकार करने की अवधि 10 जुलाई से 11 जुलाई तक रहेगी। कॉलेज और विभाग 9 जुलाई से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और उन्हें स्वीकृत करेंगे। फीस का भुगतान 13 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed