{"_id":"6297fddfcac42a5e4c22993c","slug":"now-do-management-studies-in-du-through-distance-education-approval-from-aicte","type":"story","status":"publish","title_hn":"Distance Education : अब डीयू में दूरस्थ शिक्षा से करें प्रबंधन की पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Distance Education : अब डीयू में दूरस्थ शिक्षा से करें प्रबंधन की पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली मंजूरी
Thu, 02 Jun 2022 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:31 AM IST
सार
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीए कोर्स चलाने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीए कोर्स चलाने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से मंजूरी मिल गई है। एआईसीटीई ने कोर्स केलिए 20 हजार सीटों की मंजूरी दी है। हालांकि, अभी एसओएल को डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) की मंजूरी का इंतजार है। यह मंजूरी मिलते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो के अनुसार एआईसीटीई से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में एमबीए कोर्स के लिए मंजूरी मिल गई है। अब हम डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। डीईबी से मंजूरी मिलते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी एसओएल के ओएसडी डॉ. यूएस पांडेय ने बताया कि इस कोर्स को डीयू की अकादमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद एआईसीटीई में आवेदन किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोर्स चलाने के लिए डीयू केसाथ-साथ बाहरी एजेंसियों से भी मंजूरी लेनी पड़ती है। अब हम शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इसे शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआत में एक हजार या 1500 सीटों पर दाखिले लिए जाने की योजना है। हमें डीईबी से मंजूरी कब तक मिल जाएगी, यह तय नहीं है। ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि दाखिला प्रक्रिया कब से शुरू हो होगी। मालूम हो कि अब तक डीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (एफएमएस) से एमबीए की पढ़ाई फुल टाइम व पार्ट टाइम होती है।
विज्ञापन
इग्नू : जुलाई सत्र के लिए 30 तक कराएं रजिस्ट्रेशन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 30 जून तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के सभी छात्रों को इसमें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इग्नू में दोबारा जुलाई सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करके होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में अगले सेमेस्टर में दाखिले के सभी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इसलिए विश्वविद्यालय में पहले से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे छात्रों से आग्रह किया जाता है कि दोबारा रजिस्ट्रेशन 30 जून तक कर लें।
इसके लिए उन्हें सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर https:/ignou.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही छात्र दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां छात्र को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी लिखना होगा। इसी पर विश्वविद्यालय के जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी।