फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now Delhi Board of School Education is at par with CBSE 

समानता : अब सीबीएसई के बराबर हुआ दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, शीर्ष निकाय से मान्यता

Sat, 14 Aug 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 04:44 AM IST
सार

  • दिल्ली बोर्ड को कोबसे ने दी मान्यता, दूसरे बोर्डों के समान होगा सर्टिफिकेट
  • परीक्षा आयोजित करने के लिए उच्च शिक्षा के शीर्ष निकायों से मिली मंजूरी
  • एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने उच्च शिक्षा के लिए सीबीएसई और भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के समान डीबीएसई को दी मंजूरी
  • स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के 20 स्कूलों में प्रवेश के लिए अब तक 7500 से अधिक आवेदन हुए  प्राप्त

विज्ञापन
Now Delhi Board of School Education is at par with CBSE 
demo pic - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अब दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन सीबीएसई और अन्य बोर्ड के समान होगा। भारत के शीर्ष निकायों  काउंसिल ऑफ बोड्र्स ऑफ स्कूल एजुकेशन  (कोबसे) और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को मान्यता दे दी है।

विज्ञापन


ऐसे में अब से दिल्ली बोर्ड द्वारा आयोजित किसी भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के बाद डीबीएसई द्वारा जारी प्रमाण पत्र की मान्यता अब भारत के अन्य मान्यता प्राप्त  बोर्डों के प्रमाणपत्रों के बराबर होगी। इससे दिल्ली बोर्ड से संबद्ध स्कूलों  के छात्र अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे । साथ ही दिल्ली बोर्ड की और से जारी प्रमाण पत्र शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए मान्य होंगे। 
विज्ञापन


काउंसिल ऑफ बोड्र्स ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (कोबसे)  द्वारा दिल्ली सरकार को पत्र लिखा गया है। पत्र के अनुसार दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को कोबसे की सदस्यता मिलने के बाद अब दिल्ली बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र को  अन्य सदस्य-बोर्डों के सर्टिफिकेट्स के समान मान्यता दी जाएगी । मालूम हो कि कोबसे भारत में स्कूली शिक्षा बोर्डों की मान्यता को सत्यापित करती है
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) जो एक  इंटर-यूनिवर्सिटी संगठन ने दिल्ली बोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी दी।  जिसके बाद से  दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को सीबीएसई और भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के समकक्ष माना जाएगा। दिल्ली  बोर्ड द्वारा जारी  सर्टिफिकेट सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड और देश के सभी यूनिवर्सिटी द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने इस साल के शुरू में दिल्ली बोर्ड को मंजूरी दी थी।  वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में  30 स्कूलों को दिल्ली बोर्ड से सम्बद्ध किया गया है7  दिल्ली बोर्ड ने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) के नॉलेज पार्टनरशिप में काम करना शुरू कर दिया है। 


दिल्ली सरकार ने 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) भी शुरू किए हैं। ये दिल्ली बोर्ड से संबद्ध है।  बीते बृहस्पतिवार से इनमे दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत 7500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed