{"_id":"610ae1ae8ebc3ebbb618a69b","slug":"now-cbse-to-help-in-career-guidance-to-students-ashram-news-noi5975598154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब करियर का चयन करने में मदद करेगा सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब करियर का चयन करने में मदद करेगा सीबीएसई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की करियर चयन करने मेें भी मदद करेगा। सीबीएसई ने यूनिसेफ के साथ मिलकर करियर गाइडेंस सुविधा की शुरुआत की है। इसके लिए एक पोर्टल लांच किया गया है। इस सुविधा का लाभ नौंवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से 560 सेे अधिक करियर की जानकारी अंग्रेजी, हिंदी व अन्य आठ भाषाओं में मिलेगी। विद्यार्थियों को यह सुविधा नि:शुल्क मिल सकेगी।
अब तक सीबीएसई की ओर से विद्यार्थियों को काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। बुधवार को ऑनलाइन करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग पोर्टल को लांच किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई चेयरमैन मनोज आहूजा ने कहा कि ऑनलाइन करियर गाइडेंस व काउंसलिंग के लिए यूनिसेफ के साथ सहयोग किया गया है।
बोर्ड के इस प्रयास से नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस पोर्टल पर करियर, कॉलेज डायरेक्टरी, विभिन्न देशों के कोर्सेज, स्कॉलरशिप और प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
इस पोर्टल को www.cbsecarrierguidence.com लिंक से एक्सेस किया जा सकता है। इस पोर्टल पर विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए भी करियर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल को सीबीएसई के मुख्य पोर्टल से जोड़ा गया है। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के बच्चे इस पर साइन इन करके अपना स्वयं का कैरियर डैशबोर्ड बना सकेंगे।
इस पर विद्यार्थियों को करियर करिकुलम नि:शुल्क उपलब्ध होगा। इस पर 25 हजार कॉलेजों व वोकेशनल संस्थानों के तीन लाख कोर्सेज को उपलब्ध कराया गया है। 1200 स्कॉलरशिप, 1150 एंट्रेस एग्जाम की जानकारी भी उपलब्ध है। प्रत्येक स्कूल के दो टीचर और काउंसलर को पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह बच्चों को करियर के संबंध में गाइड कर सकें। अब तक नामी स्कूल में ही इस तरह से करियर गाइडेंस की सुविधा मिलती है। अन्य जगह से गाइडेंस लेने पर मोटी फीस देनी पड़ती है।