{"_id":"63628267b29e777591294559","slug":"notice-to-delhi-police-on-disappearance-of-uzbekistan-girls-from-shelter-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आश्रय गृह से उज्बेकिस्तानी लड़कियों के लापता होने का मामला, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आश्रय गृह से उज्बेकिस्तानी लड़कियों के लापता होने का मामला, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस
Wed, 02 Nov 2022 08:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:15 PM IST
सार
उज्बेकिस्तान की सात लड़कियों ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी और वेश्यावृत्ति रैकेट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने भारत लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने भारत में तस्करी और वेश्यावृत्ति की पीड़ित उज्बेकिस्तान की सात लड़कियों में से पांच के निजी आश्रय गृह से लापता होने के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उज्बेकिस्तान की सात लड़कियों ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी और वेश्यावृत्ति रैकेट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने भारत लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिला उपायुक्त को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने लड़कियों के लापता होने के मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति के साथ लापता लड़कियों का पता लगाने और उन्हें बरामद करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। आयोग ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति भी मांगी है। इसके अलावा आयोग ने पुलिस से पूछा है कि पासपोर्ट सहित उनके पहचान दस्तावेज को तस्करों से छुड़ाकर लड़कियों को वापस क्यों नहीं किया गया। आयोग की अध्यक्ष ने निजी शेल्टर होम को नोटिस भी जारी किया है। उससे पूछा गया है कि लड़कियां किन परिस्थितियों में लापता हुई हैं।
विज्ञापन
आयोग ने इन लड़कियों का मामले सामने आने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। चाणक्यपुरी थाने में आईपीसी की धारा 365/384/323/506/120बी/370 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि लड़कियों ने 10 आरोपियों का नाम लिया था और उनमें से सात को गिरफ्तार किया जाना बाकी था।
विज्ञापन