फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Notice issued to police on appeal against rejection of bail.

Delhi News: जमानत खारिज होने के खिलाफ अपील पर पुलिस को नोटिस

Wed, 07 Oct 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to police on appeal against rejection of bail.
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में नियमित जमानत खारिज किए जाने के खिलाफ अब्दुल नसीर द्वारा दायर अपील पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। विशेष मकोका अदालत ने पिछले महीने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति मधु जैन ने 6 अक्तूबर को पुलिस को नोटिस जारी करते हुए स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। आरोपी का नॉमिनल रोल जेल अधिकारियों से भी मांगा गया है। अगली सुनवाई 28 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है। अब्दुल नसीर ने मकोका की धारा 12 के तहत 7 सितंबर के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी। अपील अधिवक्ता इम्तियाज खान, लोकेश यादव और पीयूष सिंघल के माध्यम से दायर की गई । 7 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर की विशेष अदालत ने अब्दुल नसीर की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed