फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Notice issued to 75 government offices and 21  intensified challan for breeding of mosquitoes municipal action

दिल्ली: सरकारी कार्यालयों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर 75 को नोटिस, 21 चालान, नगर निगम की कार्रवाई तेज

Sun, 05 Sep 2021 10:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 05 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली निगम ने चारों जोनों में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मच्छरों के प्रजनन की जांच की और नियंत्रण का उपाय किया।

विज्ञापन
Notice issued to 75 government offices and 21  intensified challan for breeding of mosquitoes municipal action
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सरकारी कार्यालयों में मच्छर जनित बीमारियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान 119 सरकारी कार्यालयों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। इनमें से 75 को नोटिस और 21 को चालान जारी किया गया है। इसमें डीडीए, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, डीएमआरसी और एमटीएनएल समेत दूसरे सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली निगम ने चारों जोनों में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मच्छरों के प्रजनन की जांच की और नियंत्रण का उपाय किया। लंबे समय से जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद यहां मच्छरों के प्रति सतर्कता नहीं बरते जाने के बाद नगर निगम के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसलिए मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन


मालवीय नगर में डीएमआरसी कार्यालय, शाहपुर जाट में डीडीए कार्यालय, महरौली पुलिस थाना, वसंत लोक में डाकघर, वसंत कुंज में पीडब्ल्यूडी कार्यालय, दक्षिणपुरी में एसबीआई शाखा, पंखा रोड पर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) कार्यालय, चौखंडी में डीजेबी कार्यालय, केशवपुरम में डीटीसी बस डिपो, द्वारका में बीएसईएस स्टोर, द्वारका सेक्टर -16 में एमटीएनएल कार्यालय, फतेहपुर बेरी में बीएसईएस कार्यालय, इग्नू विश्वविद्यालय समेत बाकी सरकारी कार्यालयों को नोटिस या चालान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed