{"_id":"60ff1d098ebc3e584a6cf5d8","slug":"north-municipal-corporation-gave-notice-to-vacate-shops-to-75-shopkeepers-in-gaffar-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"गफ्फार मार्केट: उत्तरी नगर निगम ने 75 दुकानों को खाली करने का दिया नोटिस, दुकानदार बोले- पहले जगह दो, फिर हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गफ्फार मार्केट: उत्तरी नगर निगम ने 75 दुकानों को खाली करने का दिया नोटिस, दुकानदार बोले- पहले जगह दो, फिर हटेंगे
Tue, 27 Jul 2021 02:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:07 AM IST
सार
नगर निगम का कहना है कि एमसीडी मार्केट पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। 23 जुलाई को उत्तरी निगम ने सभी दुकानदारों को 10 दिन के भीतर दुकानें खाली करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
गफ्फार मार्केट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गफ्फार मार्केट की एमसीडी बिल्डिंग के 75 दुकानदारों को उत्तरी नगर निगम ने दुकानें खाली करने का नोटिस दे दिया है। लेकिन दुकानदार दुकानें खाली करने के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि जबतक उन्हें दूसरी जगह दुकानें नहीं दी जाएंगी, वह दुकानें खाली नहीं करेंगे। 28 जुलाई को इस मामले में निगम और दुकानदारों के बीच महत्वपूर्ण बैठक होनी है।
विज्ञापन
निगम का कहना है कि एमसीडी मार्केट पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। 23 जुलाई को उत्तरी निगम ने सभी दुकानदारों को 10 दिन के भीतर दुकानें खाली करने का नोटिस भेजा है। दुकानदारों का कहना है कि एमसीडी मार्केट की बिल्डिंग 1975 में बनी है और 1976 में उन लोगों को 99 साल की लीज पर एलॉट की गई है। केवल 45 साल में ही एमसीडी की यह बिल्डिंग जर्जर कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
एमसीडी मार्केट के अध्यक्ष हरीश चितकारा ने कहा कि वह नगर निगम से मांग कर रहे हैं कि मार्केट की बिल्डिंग की दोबारा जांच कराई जाए। अगर वाकई बिल्डिंग खतरनाक स्थिति में है तो उन्हें आश्वासन दिया जाए कि यहां से हटाने के बाद कहां जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तरी निगम स्टैंडिंग कमेटी ने 16 मार्च 2016 को ही एक प्रस्ताव लाया था कि गफ्फार मार्केट की एमसीडी बिल्डिंग को तोड़ा जाए और इसे फिर से बनाया जाए, इससे रेवेन्यू आएगा। उन्होने कहा कि निगम पहले से इस बिल्डिंग को तोड़ने की योजना बना चुका है।
विज्ञापन
दूसरी जगह दुकान नहीं मिली तो कहां जाएंगे
- एमसीडी मार्केट में मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज की दुकानें हैं, इतने शॉर्ट नोटिस पर हम दुकानें खाली करके आखिर कहां जाएंगे - तनुज मल्होत्रा, दुकानदार
- कोरोना महामारी में पहले से ही हालत खराब है, अब अगर दुकानें खाली की तो इतनी जल्दी कहां दुकान मिलेगी - लक्की अरोड़ा, दुकानदार