फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   North delhi school teachers to make their attendance through mobile app

दिल्ली: शिक्षकों को मोबाइल एप से लगानी होगी हाजिरी, वरना दूसरे जोन में हो जाएगा तबादला

Sat, 20 Feb 2021 02:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Feb 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
North delhi school teachers to make their attendance through mobile app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। नगर निगम की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार शिक्षकों को मोबाइल एप से हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो तबादला कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने यह आदेश देते हुए एक सप्ताह के अंदर इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में सभी स्कूल के प्रमुखों को अपने-अपने स्कूल के शिक्षकों को हाजिरी लगाने के लिए कहने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कहा गया है कि अगर एक सप्ताह तक मोबाइल ऐप से हाजिरी लगाने के आदेश का पालन करना शुरू नहीं किया गया, तो शिक्षक एक जोन से दूसरे जोन में तबादले के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जो शिक्षक आनलाइन कक्षाएं नहीं ले रहे हैं वह ऑनलाइन ही लें। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए निगम के सभी स्कूलों को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। 


वहीं शिक्षक संगठन यह कहते हुए ऑनलाइन ऐप से हाजिरी लगाने का विरोध कर रहे हैं कि उससे महिलाओं की निजी जानकारी और उनकी लोकेशन की जानकारी साझा होगी। इस वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा होगा। हालांकि विभाग ने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए मोबाइल एप से हाजरी लगाने से स्पष्ट आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed