फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Non-bailable warrants issued against Harmeet and Harpreet

हरमीत और हरप्रीत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए

Fri, 17 Sep 2021 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrants issued against Harmeet and Harpreet
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन साजिश का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को अब तक पता नहीं लगा है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या क्यों की गई है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपियों हरमीत व हरप्रीत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के देश छोड़कर भागने की आशंका है। इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट कॉर्नर (एलओसी) नोटिस जारी किया गया है। सभी एयरपोर्ट पर इसकी सूचना भेजी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बलवीर सिंह बिल्ला से पूछताछ में कोई खास बात सामने नहीं आई है। उसने त्रिलोचन सिंह की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने भी यही बताया है कि हरप्रीत की त्रिलोचन की पुरानी रंजिश थी। वर्ष 1983 में हरप्रीत के मामा की हत्या की गई थी। इस वारदात में त्रिलोचन सिंह का नाम सामने आया था। हो सकता है कि हरप्रीत ने इसी रंजिश में त्रिलोचन की हत्या की हो।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि त्रिलोचन सिंह को दो-तीन हजार करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिलता था। ऐसे में हो सकता कि कारोबारी रंजिश के कारण ही किसी ने सुपारी देकर त्रिलोचन सिंह की हत्या कराई हो। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर विजय समारिया की देखरेख में छह से ज्यादा टीमें हरप्रीत व हरमीत को पकड़ने के लिए जम्मू व दिल्ली में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed